
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। हरणी महादेव रोड स्थित ज्योति नगर में तेजसिंह सर्किल के पास पिछले करीब एक महीने से चम्बल पेयजल की मुख्य सप्लाई लाइन में भीषण लीकेज चल रहा है। लगातार बहते पानी और शिकायत के बाद आखिरकार जलदाय विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय क्षेत्रवासियों की मुसीबत को और ब?ा दिया। कर्मचारियों ने लीकेज सुधारने के नाम पर मुख्य सडक़ पर करीब पांच फीट गहरा और दस फीट चौ?ा एक विशाल गड्ढा खोद दिया। हैरत की बात यह है कि इस भारी-भरकम गड्ढे को खोदे आज तीन से चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग का कोई भी जिम्मेदार सुध लेने नहीं आया। आधा-अधूरा काम छोडक़र कर्मचारी मौके से नदारद हैं, जिससे लीकेज से पानी का रिसाव अभी भी जारी है।
राहगीर परेशान, मंडरा रहा हादसे का खतरा
मुख्य मार्ग पर खुले पड़ेे इस विशाल गड्ढे के कारण यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तो जैसे-तैसे लोग बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय इस मार्ग पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। अंधेरे में किसी भी समय कोई ब?ा हादसा होने या किसी वाहन के इस पांच फीट गहरे गड्ढे में गिरने का अंदेसा लगातार बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश, जल्द राहत की मांग
जलदाय विभाग की इस घोर लापरवाही को लेकर स्थानीय निवासियों में तीव्र आक्रोश है। क्षेत्र के सजग नागरिकों, जिनमें जगदीश चन्द्र जाट और जगदीश चन्द्र तेली शामिल हैं, ने अन्य मौहल्लेवासियों के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एक महीने तक हमारी शिकायतें अनसुनी की गईं और अब जब आए, तो सडक़ के बीचों-बीच मौत का कुआँ खोदकर चले गए। रात के समय यहाँ से निकलना खतरे से खाली नहीं है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए, पाइपलाइन को तुरंत रिपेयर किया जाए और इस जानलेवा गड्ढे को भरकर स?क को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
राजस्थान रिफाइनरी से बड़ी खबर: उत्पादन शुरू होने की तैयारी तेज . . .
2026-05-30 12:53:23
राजस्थान में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 100 से ज्यादा अफसरों पर गि . . .
2026-05-30 12:50:13
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से 30 जिलों म . . .
2026-05-30 12:39:16
जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: प्लेसमेंट एजेंसी संचालक 40,000 . . .
2026-05-30 12:40:44
जयपुर: सिरसी रोड पर CNG सिलेंडरों से भरा ट्रेलर पलटा . . .
2026-05-30 12:33:36
आरसीए ने खिलाड़ियों के हित में SMS स्टेडियम को 48 लाख देने की पे . . .
2026-05-30 12:22:33