It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

निशान यात्रा में उमड़ेे सैकड़ों भक्त, गूंजे श्याम बाबा के जयकारे, भजन संध्या शाम को - भजन गायक पन्ना गिल एवं राजू खण्डेलवाल देंगे प्रस्तुुति
By Lokjeewan Daily - 30-05-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्याम भक्तों की आस्था के प्रमुख केन्द्र  शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित श्री श्याम मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में श्याम मंदिर सेवा मण्डल समिति के तत्वावधान में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुबह भव्य निशान यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए ओर चहुंओर श्याम बाबा के जयकारे गूंजायमान हुए। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कोलकत्ता,बेगलौंर, दिल्ली से मंगाए गए फूलों से मंदिर परिसर में भव्य सजावट व आकर्षक रोशनी कर श्याम बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है। शाम को श्याम बाबा के विशेष अभिषेक के साथ छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। रात 8 बजे से प्रभु इच्छा तक श्याम मंदिर परिसर में विशाल भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इस भजन संध्या में मुंबई निवासी मशहूर भजन गायक इंडियल आइडल रनरअप पन्ना गिल एवं अंतरराष्ट्रीय भजन गायक राजू खण्डेलवाल श्याम बाबा की भक्ति के विभिन्न रंगों से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।
भजन संध्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्याम भक्त होंगे  शामिल
भजन संध्या में सालासरधाम के मुख्य पुजारी रविशंकरजी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्याम भक्त भी शामिल होंगे। जो भी भक्त भजन संध्या में शामिल होकर दर्शन करने आएगा उन्हें मंदिर के पुजारी द्वारा श्याम बाबा का ‘खजाना’ वितरित किया जाएगा। सुबह निशान यात्रा के साथ 29वें वार्षिकोत्सव का भव्य आगाज हुआ।  मौसम अनुकुल ना होने के बावजूद श्याम भक्त निशानयात्रा में शामिल होने के लिए उमड़े। काशीपुरी स्थित श्याम मंदिर से शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित श्री श्याम मंदिर तक भव्य निशान पदयात्रा श्याम भक्तों द्वारा निकाली गई।
251 से अधिक निशानों के साथ निकले श्याम भक्त
निशान पदयात्रा में 251 से अधिक निशानों के साथ श्याम भक्त शामिल हुए। निशान पदयात्रा के दौरान श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे और साफे बांधे महिला एवं पुरूष भक्त नाचते-गाते चलते रहे। गाजे-बाजे एवं ढोल नगा?ो के साथ निकाली गई निशानयात्रा के अंत में बग्गी में श्याम बाबा की विशेष श्रृंगारित प्रतिमा विराजित थी। श्याम मंदिर पर पहुंच निशान पदयात्रा का समापन हुआ। निशान पदयात्रा में बड़ी संख्या में  शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्याम भक्त उत्साह से शामिल हुए। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं अध्यक्ष सुशील कन्दोई ने बताया कि नितिन हिम्मतरामका, गजानंद बजाज, श्याम चेचानी, निखिल परवाल, पीयूष सर्राफ, सौरभ बेसवाल, शंशाक बिरला, सुनील बियानी, केशव कन्दोई, मंदिर सेवादार पंडित मुरलीधर शर्मा सहित कई श्याम भक्त आयोजन को सफल बनाने में लगे है। 

अन्य सम्बंधित खबरे