
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार रात सुखाडय़िा सर्किल क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक युवक को बीच सडक़ घेरकर तलवार और डंडों से मौत के घाट उतारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इससे पहले गुलाब वाटिका क्षेत्र में चाय की थड़ी पर बैठे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई इन दो खूनी वारदातों से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार लेबर कॉलोनी निवासी जयप्रकाश रावल (31) सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुखाडय़िा सर्किल क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान रवि तापडय़िा और कालू तापडय़िा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उस पर अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों आरोपियों ने पहले डंडों से मारपीट की और फिर तलवार निकालकर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से जयप्रकाश संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हमले के कारणों की पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
चाय की थड़ी पर बैठे दोस्तों पर चाकू से हमला
उधर, गुलाब वाटिका क्षेत्र में स्थित एक चाय की थड़ी पर बैठे दो दोस्तों पर एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में भर्ती तोहीद हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त जाफर अंसारी के साथ चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आफताब नामक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जेब से धारदार चाकू निकाला और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में तोहीद और जाफर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गया।
दो वारदातों से बढ़ी पुलिस की चुनौती
दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन जानलेवा घटनाओं के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। सुभाषनगर और भीमगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति: अवैध वाहन मॉडिफिके . . .
2026-06-02 13:53:21
पीएम से मिले सीएम भजनलाल: राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमण्डल फेरबदल पर . . .
2026-06-02 13:29:40
हनुमान बेनीवाल का पुतला जलाने पर विवाद, रील के चक्कर में स्टंट, व . . .
2026-06-01 13:56:02
पेपरलीक सरगना तुलछाराम की अंतरिम जमानत खारिज . . .
2026-06-02 13:32:54
पृथ्वीराज नगर-नारायण विहार में खुलेंगे बिजली विभाग के नए ऑफिस . . .
2026-06-02 13:25:50
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात . . .
2026-06-01 14:00:32