
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने गाजियाबाद में नाबालिग युवक सूर्य चौहान की हत्या सहित हाल के वर्षों में हुई कई हिंसक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं केवल सामान्य अपराध नहीं, बल्कि कट्टरपंथी और हिंसक मानसिकता का परिणाम हैं, जिसके विरुद्ध समाज और सरकारों को मिलकर कार्य करना होगा। राजसमंद जिला मुख्यालय पर स्थित विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गाजियाबाद, दिल्ली, उदयपुर और महाराष्ट्र में हुई घटनाओं में एक समान प्रवृत्ति दिखाई देती है, जिसमें धार्मिक पहचान के आधार पर वैमनस्य और हिंसा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी पहचान के कारण निशाना बनाया जाता है या विद्यालय जैसे स्थानों तक हिंसा और कट्टरता पहुंच जाती है, तो यह पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। आलोक कुमार ने कहा कि हिंसा, आतंक और कट्टरवाद का आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं है। ऐसी घटनाओं को केवल कानून-व्यवस्था का मामला मानना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इनके पीछे मौजूद वैचारिक कारणों को भी समझना और समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध करने वालों के साथ-साथ उन्हें वैचारिक समर्थन देने वाले या उनके अपराधों पर मौन रहने वाले लोग भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई तथाकथित सेक्युलर समूह, मानवाधिकार संगठन और राजनीतिक दल पीड़ित हिंदू समाज से जुड़े मामलों में चुप्पी साध लेते हैं, जिससे कट्टरपंथी तत्वों को अप्रत्यक्ष बढ़ावा मिलता है। विहिप अध्यक्ष ने समाज, धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और सरकारों से आह्वान किया कि वे हिंसक और कट्टरपंथी मानसिकता का खुलकर विरोध करें। उन्होंने कहा कि कट्टरता के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी भविष्य में और गंभीर घटनाओं को जन्म दे सकती है। उन्होंने हिंदू समाज से भी संगठित, सजग और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उनका कहना था कि शांति और सामाजिक सद्भाव तभी सुरक्षित रह सकते हैं, जब हिंसा करने वालों के साथ-साथ उनके समर्थकों और मौन दर्शकों की भी जवाबदेही तय की जाए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति: अवैध वाहन मॉडिफिके . . .
2026-06-02 13:53:21
पीएम से मिले सीएम भजनलाल: राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमण्डल फेरबदल पर . . .
2026-06-02 13:29:40
हनुमान बेनीवाल का पुतला जलाने पर विवाद, रील के चक्कर में स्टंट, व . . .
2026-06-01 13:56:02
पेपरलीक सरगना तुलछाराम की अंतरिम जमानत खारिज . . .
2026-06-02 13:32:54
पृथ्वीराज नगर-नारायण विहार में खुलेंगे बिजली विभाग के नए ऑफिस . . .
2026-06-02 13:25:50
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात . . .
2026-06-01 14:00:32