It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आचार्य पुलकसागर का भीलवाड़ा की ओर विहार, प्रतापगढ़ में मिला प्रतिनिधि मंडल
By Lokjeewan Daily - 08-06-2026

- गुरुदेव के समक्ष चढ़ाएं श्रीफल
- 2 अगस्त को होगी चातुर्मास स्थापना
भीलवाड़ा लोकजीवन। वर्ष 2026 के चातुर्मास के लिए आचार्य पुलकसागर ससंघ का भीलवाड़ा की ओर विहार प्रारंभ हो गया है। रविवार सुबह आचार्य संघ का प्रतापगढ़ की धरा पर मंगल प्रवेश हुआ, जहां सकल दिगम्बर जैन समाज भीलवाड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर गुरुदेव के समक्ष श्रीफल चढाए। भीलवाड़ा में चातुर्मास के आग्रह को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के  पदाधिकारी प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य पुष्पदंत सागर द्वारा भेजा गया लिखित पत्र आचार्य पुलकसागर को भेंट किया। गुरु आदेश को सर्वोपरि मानते हुए पुलकसागर नेशिष्य धर्म का पालन करते हुए भीलवाड़ा समाज के आग्रह को स्वीकार कर चातुर्मास का आशीर्वाद प्रदान किया।  आचार्य संघ पद विहार करत ेहुए निम्बाहेड़ा और चित्तौडग़ढ़ में अल्प प्रवास करेगा। इसके उपरांत संघ 25 जुलाई को शाम 4 बजे भीलवाड़ा की सीमा में प्रवेश करेगा। शास्त्रीनगर स्थित पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आगामी 2 अगस्त को मंगल चातुर्मास स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। चातुर्मास को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया है। जल्द ही चातुर्मास कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप दिया जाएगा। प्रतापगढ़ गए प्रतिनिधि मंडल में सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के साथ जयकुमार पाटनी, अनिल जैन, कमल बडज़ात्या, नंदलाल कोठारी, राजेन्द्र छाबरा, प्रेमचंद सेठी, राजेन्द्र काला उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरे