
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
पेट्रोल पंप के सामने सरेराह फैलाई सनसनी,
- दोनों घायल एमजीएच के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच चाकूबाजी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि वे सरेराह खूनी खेल खेलने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा सनसनीखेज मामला सुभाषनगर थाना इलाके के सांगानेरी गेट क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती रात सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप के ठीक सामने कार में सवार होकर आए आधा दर्जन बेखौफ बदमाशों ने किसी रंजिश के चलते पिता और पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सांगानेरी गेट निवासी नदीम (23) पुत्र मोहम्मद तामिल छीपा और उसके पिता तामिल (45) पुत्र मोहम्मद असलम छीपा पर कार में सवार होकर आए लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू चला दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सरेराह हुई इस गंभीर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और अस्पताल तथा घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कराकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
कानून से बैखोफ अपराधी, सरेराह खेल रहे खूनी खेल
शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच चाकूबाजी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि वे सरेराह खूनी खेल खेलने से भी नहीं कतरा रहे हैं। कानून का डर न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे आम जनता के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। आए दिन होने वाली इन हिंसक वारदातों ने शहर की शांति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गेहूं किसानों को बड़ी राहत, बिक्री के लिए मिला अतिरिक्त समय . . .
2026-06-13 13:17:27
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत . . .
2026-06-13 13:05:45
रीको ने दिया HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को 750 करोड़ रूपये का . . .
2026-06-13 13:03:14
पूर्व मंत्री महेश जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत नहीं . . .
2026-06-13 13:01:18
जयपुर डेयरी ने अपने मौजूदा प्लांट पर करीब 133 करोड़ रुपए खर्च करक . . .
2026-06-13 12:58:07
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50