
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- मोबाइल फॉरेंसिक और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की ली मदद
- एसपी सागर राणा के निर्देशन में मांडल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल थाना पुलिस ने ग्राम संतोकपुरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हत्या के आरोपी अंकित पीटर उर्फ किट्टूको गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे मजदूरी की बात को लेकर हुआ आपसी झगड़ा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, झाबुआ (मध्य प्रदेश) निवासी दीपक कुमार माहेश्वरी ने मांडल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जून 2026 की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके साले हितेश उर्फ गोलू की तबीयत खराब है। जब वह अपनी पत्नी योगिता और भाई विजय शर्मा के साथ भीलवाड़ा पहुंचे, तो पता चला कि हितेश का उसके साथ रहने वाले अंकित पीटर के साथ झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि अंकित ने हितेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 172/26 धारा 103(1) बीएनएस (क्चहृस्) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर राणा के आदेशानुसार व एएसपी सहाड़ा बुधराज के निर्देशन में डीएसपी मांडल राहुल जोशी के सुपरविजन में मांडल थानाधिकारी रोहिताश यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर मोबाइल फॉरेंसिक टीम और स्पेशल मोबाइल अनुसंधान टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। तकनीकी सहायता और खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस ने वांछित आरोपी अंकित उर्फ किट्टू पीटर को डिटेन किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी अंकित पीटर उर्फ किट्टू (38) पुत्र अशोक पीटर, जाति ईसाई, मूल रूप से गांधीनगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला रतलाम (मध्य प्रदेश) का निवासी है। वर्तमान में वह मांडल चौराहा स्थित संतोकपुरा रोड पर रामचंद्र मेघवंशी के मकान में किराए पर रह रहा था। सफलतापूर्वक कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रोहिताश यादव, उपनिरीक्षक शरीफ मोहम्मद, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल रविन्द्र, मनीष कुमार, संजेश कुमार, रमेश चन्द्र बिश्नोई, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, रमेश कुमार तथा भीमगंज थाने के हेड कांस्टेबल उमराव शामिल रहे।
गेहूं किसानों को बड़ी राहत, बिक्री के लिए मिला अतिरिक्त समय . . .
2026-06-13 13:17:27
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत . . .
2026-06-13 13:05:45
रीको ने दिया HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को 750 करोड़ रूपये का . . .
2026-06-13 13:03:14
पूर्व मंत्री महेश जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत नहीं . . .
2026-06-13 13:01:18
जयपुर डेयरी ने अपने मौजूदा प्लांट पर करीब 133 करोड़ रुपए खर्च करक . . .
2026-06-13 12:58:07
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50