
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- कर्मचारियों ने पीएमओ से की तीखी बहस
- 15 जून से 2 घंटे का करेंगे कार्य बहिष्कार
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, भीलवाड़ा के बैनर तले आज नर्सेज कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। मेडिकल कॉलेज में विलोपित चल रहे 83 नर्सेज कर्मियों के पिछले 3 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान न होने से नाराज नर्सेज ने महात्मा गांधी अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भारी संख्या में एकत्रित हुए नर्सेज कर्मियों ने सबसे पहले महात्मा गांधी अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अस्पताल परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद नर्सेज कर्मी एक रैली के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां भी नर्सेज ने भारी नारेबाजी करते हुए पीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार गौड़ का घेराव कर लिया। इस दौरान माहौल काफी गरमा गया और नर्सेज नेताओं तथा पीएमओ डॉ. अरुण कुमार गौड़ के बीच तीखी बहस भी हुई। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली और मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि विलोपित 83 नर्सेज कर्मियों के पिछले 3 महीनों के बकाया वेतन का अविलंब भुगतान नहीं किया गया, तो आगामी 15 जून 2026 से मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे और धरना देंगे। नर्सेज नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक रोजाना पीएमओ ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा। इस आंदोलन और कार्य बहिष्कार से अस्पताल में होने वाली किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और मरीजों को होने वाली परेशानी की पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। इस मौके पर सांवरमल सोनी, विनोद वर्मा, सोहन लाल बैरवा, गोविंद राम शर्मा, विमला व्यास, अन्नू कंवर राठौड़, मधु शर्मा, कमला पहाड़िया, आर्जुमन इरफाना, दिनेश पांडे, दीनबंधु, विश्वनाथ, मनोज कुमार धाकड़, विवेक टेलर, आशीष डीडवानिया, तमन्ना बानू, सीमा सेन, सीमा मीणा, निर्मला चौधरी, नवनीत शर्मा, अनीता खोईवाल, सुदर्शनाथ आदि मौजूद रहे।
गेहूं किसानों को बड़ी राहत, बिक्री के लिए मिला अतिरिक्त समय . . .
2026-06-13 13:17:27
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत . . .
2026-06-13 13:05:45
रीको ने दिया HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को 750 करोड़ रूपये का . . .
2026-06-13 13:03:14
पूर्व मंत्री महेश जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत नहीं . . .
2026-06-13 13:01:18
जयपुर डेयरी ने अपने मौजूदा प्लांट पर करीब 133 करोड़ रुपए खर्च करक . . .
2026-06-13 12:58:07
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50