
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- मेवाड़ी पगड़ी में पुरुष और लाल चुनरी में सजीं महिलाएं
- पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री चारभुजा मंदिर सेवा समिति एवं महिला मंडल के तत्वावधान में संजय कॉलोनी चारभुजा मंदिर में आयोजित 26वें श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं पाटोत्सव का आज सुबह भक्तिमय माहौल में भव्य शंखनाद हो गया। सुबह चारभुजा मंदिर परिसर से जब मंगल कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई, तो पूरा क्षेत्र जय श्री कृष्ण और चारभुजा नाथ की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में पुरुष जहां पारंपरिक
श्वेत वस्त्र और सिर पर मेवाड़ी पगड़ी धारण किए हुए थे, वहीं महिला मंडल की सदस्य लाल चुनरी की साडय़िों में सिर पर मंगल कलश लिए नाचती गाती चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। कथावाचक आचार्य शक्ति देव महाराज बग्गी में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। चारभुजा मंदिर से शुरू होकर यह शोभायात्रा महेश मार्ग, नेहरू रोड और महावीर मार्ग सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में धर्मप्रेमी जनता ने पलक-पावड़े बिछाकर यात्रा का स्वागत किया। महेश मार्ग चौराहे पर पुष्पवर्षा की गई। मंदिर के मुख्य द्वार पर ओमप्रकाश- अशोक भदादा परिवार की ओर से एवं मार्ग में जगह-जगह भक्तों के लिए शीतल पेय व ठंडे पानी की माकूल व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के निर्धारित कथा स्थल पर पहुंचने के बाद भागवत जी की प्रथम आरती उतारी गई। श्री चारभुजा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र देवपुरा एवं मंत्री अरविंद जैन ने बताया कि पाटोत्सव के तहत शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक आचार्य शक्ति देव महाराज द्वारा भागवत कथा महात्म्य का वर्णन करेंगे। शनिवार सुबह 8 बजे से सुख-शांति की कामना को लेकर प्रतिदिन होने वाले यज्ञ एवं हवन की शुरुआत होगी, जिसमें आहुतियां दी जाएंगी।
गेहूं किसानों को बड़ी राहत, बिक्री के लिए मिला अतिरिक्त समय . . .
2026-06-13 13:17:27
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत . . .
2026-06-13 13:05:45
रीको ने दिया HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को 750 करोड़ रूपये का . . .
2026-06-13 13:03:14
पूर्व मंत्री महेश जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत नहीं . . .
2026-06-13 13:01:18
जयपुर डेयरी ने अपने मौजूदा प्लांट पर करीब 133 करोड़ रुपए खर्च करक . . .
2026-06-13 12:58:07
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50