
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा/सवाईपुर लोकजीवन। राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य है—आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय, लेकिन भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में रविवार मध्यरात्रि को इसके उलट सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहंा चोरी की नीयत से आए बेखौफ बदमाशों ने गश्त कर रही पुलिस टीम पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। इस दुस्साहसिक हमले में कोटड़ी थाने के एक सहायक उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, लहूलुहान होने के बावजूद जांबाज एएसआई ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक शातिर बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से बदमाशों की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को एएसआई कैलाश चंद्र प्रजापत मय जाप्ता कस्बे में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से गश्त पर थे। रात करीब डेढ़ बजे गश्ती दल की नजर कस्बे में स्थित श्रवण सोनी की ज्वेलर्स की दुकान पर पड़ी, जहाँ चार संदिग्ध युवक ताला तोडऩे और सेंधमारी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर चारों बदमाश घबरा गए और तुरंत अपनी बाइकों की तरफ भागने लगे।
गुलेल से पत्थरों की बौछार, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त
सजग एएसआई कैलाश चंद्र ने मुस्तैदी दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और एक आरोपी को शारीरिक दक्षता दिखाते हुए दबोच लिया। अपने साथी को पुलिस की गिरफ्त में देख बाकी तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने गुलेल (कैटपल्ट) का इस्तेमाल कर बेहद सटीक और घातक तरीके से पुलिस पर भारी पत्थर बरसाए। इस हमले में एक सीधा पत्थर एएसआई कैलाश चंद्र के कान पर जाकर लगा। हमला इतना तेज था कि पुलिस वाहन के शीशे भी चकनाचूर हो गए और वाहन को काफी नुकसान पहुँचा।
खून बहता रहा, पर हौसला नहीं डगमगाया
पत्थर लगने से एएसआई कैलाश चंद्र का कान बुरी तरह फट गया और मौके पर ही भारी मात्रा में खून बहने लगा। इसके बावजूद, उन्होंने घायल अवस्था में भी अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता दिखाई। कान से लगातार बहते खून की परवाह न करते हुए उन्होंने पकड़े गए बदमाश की पकड़ ढीली नहीं होने दी और उसे पूरी तरह दबोच कर रखा। बाद में घायल एएसआई को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ गंभीर चोट के चलते उनके कान पर 13 टांके आए हैं। चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
मध्य प्रदेश के नीमच भेजी गईं टीमें, जल्द होगा बड़ा खुलासा
थाना प्रभारी मीणा के अनुसार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को डिटेन कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, वारदात के बाद अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हुए तीन अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के नीमच और मालवा क्षेत्र के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद क्षेत्र में हुई कई अन्य बड़ी चोरियों और वारदातों के राज से भी पर्दा उठ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द ही इसका पूरा खुलासा करेगी।
हल्दीघाटी युद्ध में केवल महाराणा प्रताप की हुई थी विजय, इतिहासका . . .
2026-06-17 13:15:47
कोटा से शुरू करेगी देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन . . .
2026-06-17 13:13:30
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
एटीएम-कार्ड ठगी गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-17 13:10:53
पटाखा फैक्ट्री में आग:मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश . . .
2026-06-17 13:08:25
पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए . . .
2026-06-17 13:03:03