
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा में चल रहा नर्सेज का गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा दिखाई गई गंभीरता और सूझबूझ के चलते राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, भीलवाड़ा ने अपने घोषित 2 घंटे के कार्य बहिष्कार और आंदोलन को पूरी तरह से वापस ले लिया है। एसोसिएशन के मुख्य सरंक्षक फश्रीद मोहम्मद रंगरेज एवं जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली ने बताया कि एमजीएच अधीक्षक ने नर्सेज की समस्याओं को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए गंभीरता दिखाते हुए सूझबूझ से काम लिया और आंदोलन की राह पर चल रहे नर्सेज की मांगों को स्वीकार कर लिया। इसके तहत मुख्य रूप से अधिशेष नर्सेज के अटके हुए सैलरी बिल बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मांगें पूरी होने के बाद एसोसिएशन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से आंदोलन समाप्ति की घोषणा की गई। एसोसिएशन ने प्रशासन की इस संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय के लिए चिकित्सा अधीक्षक का आभार व्यक्त किया है। प्रशासन की इस सूझबूझ भरी पहल से चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सामान्य बनी रहेंगी, जिससे अस्पताल आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
हल्दीघाटी युद्ध में केवल महाराणा प्रताप की हुई थी विजय, इतिहासका . . .
2026-06-17 13:15:47
कोटा से शुरू करेगी देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन . . .
2026-06-17 13:13:30
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
एटीएम-कार्ड ठगी गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-17 13:10:53
पटाखा फैक्ट्री में आग:मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश . . .
2026-06-17 13:08:25
पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए . . .
2026-06-17 13:03:03