
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। 51वीं राजस्थान सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता, मांगरोल (बारां) में भीलवाड़ा" की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा टीम ने जयपुर को रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मैच में पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले भर में खुशी की लहर है। टीम के कोच लोकेश खोईवाल, जसवंत खोईवाल एवं टीम मैनेजर कृतिका खटीक ने बताया कि जिला बास्केटबॉल संघ, भीलवाड़ा के मानद सचिव प्यारे लाल खोईवाल एवं अध्यक्षअजय जी भंडारी ने खिलाडिय़ोंं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन रणजीत खोईवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित भंडारी एवं शिव खोईवाल ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के बास्केटबॉल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंघवी, अभि जैन, राहुल जायसवाल, शिव बैरवा, देवेंद्र खोईवाल, इकबाल मंसूरी, अभिषेक खोईवाल एवं अजय खोईवाल सहित अनेक खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।
हल्दीघाटी युद्ध में केवल महाराणा प्रताप की हुई थी विजय, इतिहासका . . .
2026-06-17 13:15:47
कोटा से शुरू करेगी देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन . . .
2026-06-17 13:13:30
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
एटीएम-कार्ड ठगी गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-17 13:10:53
पटाखा फैक्ट्री में आग:मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश . . .
2026-06-17 13:08:25
पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए . . .
2026-06-17 13:03:03