It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी
By Lokjeewan Daily - 17-06-2026

सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। वह पिछले 2 साल से पाक हैंडलर्स से कॉन्टैक्ट में था। जैसलमेर में बॉर्डर की तरफ जाने वाली मेन रोड पर चाय की दुकान खोलकर सेना के मूवमेंट के वीडियो पाक हैंडलर्स को भेजता था।

एडीजी (पुलिस इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की ओर से राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर सीआईडी इंटेलिजेंस निगरानी रखे हुए है। निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि मुस्ताक अली (26) पुत्र नबी बक्श निवासी हिगोला की ढाणी खारिया नाचना (जैसलमेर) की गतिविधियां संदिग्ध हैं।

टीम की ओर से उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी मुस्ताक अली सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलर्स से लगातार कॉन्टैक्ट में है।

अन्य सम्बंधित खबरे