
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में एटीएम धोखाधड़ी और चोरी मामलों में फरार इनामी आरोपी को हरियाणा के नूंह जिले से लालकोठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मौसिम खान (25) निवासी ग्राम भादस जिला नूंह हरियाणा पर 5 हजार रुपए का इनाम था। जयपुर के सिंधी कैंप और विद्याधर नगर थानों में दर्ज एटीएम फ्रॉड के मामलों में आरोपी मौसिम खान वांछित था।
डीसीपी ईस्ट ने बताया- साल 2021 में भारतीय स्टेट बैंक की विशेष शाखा सांगानेरी गेट स्थित एटीएम मशीन से करीब 1.10 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। आरोपी मौसिम खान ने एटीएम मशीन के शटर को रोककर रुपए मशीन में जमा हुए बिना ही निकाल लिया, जिससे सिस्टम में हार्डवेयर की एरर हुई। इसके बाद संबंधित खातों में राशि वापस जमा हो गई। इस तरह आरोपी मौसिम खान एक ही रकम का दोहरा फायदा उठाकर बैंक से ठगी की थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी मौसिम खान बैंक शाखाओं और एटीएम के बाहर ग्राहकों पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही लोगों को झांसे में लेकर उनके एटीएम कार्ड बदल देते और बाद में खातों से रुपए निकाल लेते थे। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की सहायता से फरार आरोपी मौसिम खान की तलाश कर उसे हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
हल्दीघाटी युद्ध में केवल महाराणा प्रताप की हुई थी विजय, इतिहासका . . .
2026-06-17 13:15:47
कोटा से शुरू करेगी देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन . . .
2026-06-17 13:13:30
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
एटीएम-कार्ड ठगी गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-17 13:10:53
पटाखा फैक्ट्री में आग:मुख्य आरोपी कय्यूम खान को आज कोर्ट में पेश . . .
2026-06-17 13:08:25
पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार,चाय की दुकान खोलकर पाकिस्तान के लिए . . .
2026-06-17 13:03:03