
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। री-नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र देश में प्रतिबंधित हो चुके टेलीग्राम ऐप और अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल कर छात्रों से ठगी कर रहा था। दिल्ली से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश चौधरी को भीलवाड़ा के पटेल नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय आरोपी आकाश चौधरी मूल रूप से चूरू जिले के रावतसर क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार पिछले 25 सालों से भीलवाड़ा में बसा हुआ है। आकाश ने 12वीं पास करने के बाद जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी और वह दो दिन पहले ही भीलवाड़ा लौटा था।
प्रताप नगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि आरोपी ने टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से एक चैनल बना रखा था, जिसमें करीब 52 मेंबर्स जुड़े हुए थे।
फर्जी दावा: वह री-नीट के फर्जी पेपर को असली बताकर अभ्यर्थियों को चार-चार हजार रुपये में बेच रहा था।
बनाने का तरीका: वह नीट की एक सामान्य किताब के पन्नों को स्कैन करता था और उन्हें एडिट कर डमी पेपर तैयार कर लेता था।
डिजिटल पेमेंट: पैसे ऐंठने के लिए वह छात्रों को क्यूआर (QR) कोड भेजता था और अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करवाता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, नीट की किताब और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं।
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों . . .
2026-06-19 13:28:45
राजस्थान में प्री-मानसून का दौर : 29 जिलों में आज आंधी-बारिश का अ . . .
2026-06-18 13:15:29
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58
राजस्थान में री-नीट का फर्जी पेपर बेचता छात्र गिरफ्तार : पेपर माफ . . .
2026-06-19 13:31:29
पदक प्राप्त 50 खिलाड़ियों को मिलेगी कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति . . .
2026-06-18 13:14:05