
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कोटा और बीकानेर के अस्पतालों में प्रसूताओं की मौतों के मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने प्रसूताओं की मौत के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा खुद वेंटिलेटर पर आ चुका है और इस महकमे ने गरीबों की जिंदगी को खिलौना बना दिया है।
गहलोत ने एक्स (X) पर लिखा- कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में पांच प्रसूताओं की मौत की जांच रिपोर्ट में सीधे तौर पर इलाज में लापरवाही सामने आना बेहद संगीन, विचलित करने वाला और अक्षम्य है। ये सामान्य मौतें नहीं, बल्कि व्यवस्था की घोर संवेदनहीनता के कारण हुई संस्थागत हत्याएं हैं। एम्स की टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर में इन्फेक्शन की आशंका जताया जाना अस्पताल प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाता है।
गहलोत ने आगे लिखा- हद तो यह है कि इस जानलेवा लापरवाही के बाद भी वहां पांच महिलाएं जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं और किडनी फेल होने जैसी गंभीर स्थिति में हैं, जिनका अभी डायलिसिस के जरिए इलाज चल रहा है। उनके लाचार परिजनों ने मुझसे मिलकर अपना दर्द बयां किया। उन्हें यह भरोसा ही नहीं है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सरकार आगे उनका इलाज करवाएगी भी या नहीं।
सरकार को तुरंत यह घोषणा करनी चाहिए कि यदि इन पीड़ित महिलाओं की किडनी पूरी तरह खराब (डैमेज) होती है, तो उनके किडनी ट्रांसप्लांट और भविष्य के पूरे इलाज का शत-प्रतिशत खर्च उठाने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों . . .
2026-06-19 13:28:45
राजस्थान में प्री-मानसून का दौर : 29 जिलों में आज आंधी-बारिश का अ . . .
2026-06-18 13:15:29
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58
राजस्थान में री-नीट का फर्जी पेपर बेचता छात्र गिरफ्तार : पेपर माफ . . .
2026-06-19 13:31:29
पदक प्राप्त 50 खिलाड़ियों को मिलेगी कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति . . .
2026-06-18 13:14:05