
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
करौली । राजस्थान के करौली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर के साथ कथित तौर पर अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं तथा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। किशोर के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी निवासी भावना जाटव ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अमन जाटव गुलाब बाग क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर काम करता है और उसी से परिवार का पालन-पोषण होता है। 28 जून की शाम 6 बजे वह रोज की तरह काम से घर लौट रहा था।
आरोप है कि रास्ते में गुडला निवासी अभिषेक गुर्जर अपने तीन-चार साथियों के साथ मिला और उससे दुकान से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। किशोर द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसे जबरन एक कार में बैठा लिया और गुडला बांध के पास जंगल में ले गए।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जंगल में आरोपियों ने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे जमीन पर पटक-पटककर पीटा तथा उल्टा लटकाकर भी पीटा। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल किशोर के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार जिला अस्पताल करौली में चल रहा है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके पुत्र का मोबाइल फोन और घड़ी भी छीन लिया है। साथ ही परिवार ने अपनी सुरक्षा की मांग भी की है। करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 . . .
2026-07-01 12:25:01
पांचना बांध जल विवाद का समाधान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल . . .
2026-07-01 12:23:16
राजस्थान- 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, 24 जिलों में अलर्ट . . .
2026-07-01 12:19:53
आमेर के एसबीआई एटीएम में फिर खराब हुआ एसी, उपभोक्ता परेशान . . .
2026-07-01 12:29:12
15 वर्षीय किशोर के साथ जंगल में ले जाकर बेरहमी से की मारपीट . . .
2026-07-01 12:26:57
राजस्थान पुलिस के 100 पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर . . .
2026-07-01 12:16:03