
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
खाद कंपनियों पर कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत वसूलने में अरेस्ट आरोपी कृषि अधिकारियों के घर पर एसीबी ने शुक्रवार को सर्च किया। एसीबी को तलाशी के दौरान गहने-कैश और प्लॉट-फ्लैट के डॉक्यूमेंट मिले। दोनों घूसखोर कृषि अधिकारियों के करोड़पति होने के सबूत एसीबी के हाथ लगे हैं।
बता दें कि कोटपूतली-बहरोड़ और भिवाड़ी में खाद कंपनियों पर कार्रवाई के नाम पर अफसरों ने रुपए वसूले थे। इस पर एसीबी ने गुरुवार को उनकी गाड़ी से रुपए बरामद किए थे।
एसीबी टीमों ने जगतपुरा के प्रेम नगर में कृषि अधिकारी महेश मीणा के घर पर तलाशी ली। सर्च में घर से 5 लाख रुपए कैश सहित दिल्ली में एक फ्लैट और दौसा में एक प्लॉट होने के डॉक्यूमेंट मिले। वहीं कृषि अधिकारी भगवान सहाय यादव के कालवाड़ रोड गोकुलपुरा स्थित घर पर एसीबी ने सर्च किया। यहां तलाशी में भगवान सहाय के घर से 10 प्लॉट और 1 फ्लैट के डॉक्यूमेंट मिले। इसके अलावा 10 बैंक अकाउंट के साथ ही अलमारी में 184 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी के गहने और दो कारें मिली हैं।कृषि अधिकारी चंदाराम और ड्राइवर रमेश मीणा के घर पर सर्च में कुछ खास नहीं मिल सका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर मेट्रो के 41 किलोमीटर लंबे सेक . . .
2026-07-04 12:39:35
राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री : पहले दिन 13 जिलों में झम . . .
2026-07-03 12:51:07
राजस्थान के 20 से ज्यादा शहरों में ATS की छापेमारी:28 संदिग्धों क . . .
2026-07-03 12:37:19
रिश्वतखोर कृषि अधिकारियों के घर एसीबी ने किया सर्च . . .
2026-07-04 12:58:18
कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की ओर से जारी बर्खास्तगी के आदेश पर हाईकोर . . .
2026-07-03 12:48:20
हिस्ट्रीशीटर सलमान गद्दी समेत 5 बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-07-03 12:41:55