
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी हासिल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेपर लीक गिरोह के सरगना से चार लाख रुपए में सौदा कर अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी और धोखाधड़ी कर एलडीसी पद पर चयनित हो गया था।
एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 19 मार्च 2023 को हुआ था। मामले में गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार मीणा (27) निवासी टिकरी जाफरान, तहसील महुवा, जिला दौसा है।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पेपर लीक गिरोह के सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा से चार लाख रुपये में सौदा किया था। इसके बाद उसके स्थान पर डमी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा दिलवाई गई। परीक्षा का आयोजन दौसा के श्री रामकरण जोशी जीएसएसएस, लालसोट रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर हुआ था।
CM भजनलाल की दिल्ली से मॉनिटरिंग, रातभर चले ऑपरेशन के बाद तड़के 4 . . .
2026-07-07 12:26:20
प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों 31 जुलाई तक नहीं हो सकें . . .
2026-07-07 12:15:33
बड़े ड्रग माफिया, संगठित अपराधियों और गैंगस्टर्स की अवैध संपत्तिय . . .
2026-07-07 12:12:49
राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित, विभिन्न वर्गों से . . .
2026-07-07 12:29:45
दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल . . .
2026-07-07 12:24:01
हाईकोर्ट एलडीसी-भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाकर पाई नौकरी . . .
2026-07-07 12:21:41