
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए सुरक्षा रेलिंग तोड़कर आगे जा घुसा। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय सड़क पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। ट्रक ने पहले लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ा और फिर सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
CM भजनलाल की दिल्ली से मॉनिटरिंग, रातभर चले ऑपरेशन के बाद तड़के 4 . . .
2026-07-07 12:26:20
प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों 31 जुलाई तक नहीं हो सकें . . .
2026-07-07 12:15:33
बड़े ड्रग माफिया, संगठित अपराधियों और गैंगस्टर्स की अवैध संपत्तिय . . .
2026-07-07 12:12:49
राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित, विभिन्न वर्गों से . . .
2026-07-07 12:29:45
दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल . . .
2026-07-07 12:24:01
हाईकोर्ट एलडीसी-भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाकर पाई नौकरी . . .
2026-07-07 12:21:41