It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान पुलिस अकादमी में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा- बड़े ड्रग माफिया, संगठित अपराधियों और गैंगस्टर्स की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज की जाएगी।राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पंचायती राज विभाग को लिखे एक पत्र में दोनों संस्थाओं (पंचायत और नगरीय निकाय) के चुनाव करवाने के लिए कम से कम 90 दिन का समय लगने की बात कही है।ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को शियाओं के प्रमुख धार्मिक शहर कोम में निकाली जा रही है।भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है।

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित, विभिन्न वर्गों से लिए गए सुझाव
By Lokjeewan Daily - 07-07-2026

टोंक। राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 के संबंध में आमजन एवं विभिन्न वर्गों के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से राजस्थान समान नागरिक संहिता के सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत कुमार छाबा की अध्यक्षता में सोमवार को अजमेर संभाग स्तरीय जनसुनवाई जिला कलेक्ट्रेट, अजमेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ भी मौजूद रहें। जनसुनवाई में अजमेर संभाग के सभी जिलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।

जनसुनवाई के दौरान संभाग के सांसदों, विधायकों, सभी धर्मों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समान नागरिक संहिता विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। टोंक जिला कलेक्ट्रेट मंे आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिभागियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई।


राज्य सरकार द्वारा संबंधित संभागीय आयुक्त को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी अभ्यावेदन, प्रार्थना-पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का तहसीलवार एवं जिलावार व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्राप्त सुझावों का प्रभावी ढंग से परीक्षण एवं संकलन किया जा सके।
 

अन्य सम्बंधित खबरे