
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट के हेड (HOD) और सीनियर प्रोफेसर डॉ. एन.एल. डिसानिया (58) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार देर रात जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके के अग्रसेन नगर की है। डॉ. डिसानिया के दामाद डॉ. सुरेश चौधरी भी एसएमएस हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को डॉ. डिसानिया के परिवार वाले एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। डॉक्टर घर पर अकेले थे। देर रात जब परिवार के सदस्य लौटे, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। डॉ. डिसानिया कमरे में फंदे से लटके हुए थे।
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें फंदे से नीचे उतारा और तुरंत खातीपुरा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को देर रात ही सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां से उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में शिफ्ट कर दिया गया। सुबह घटना की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई सीनियर डॉक्टर्स मे रौष है।
सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को डॉक्टर दिशानिया के हाथ और पीठ पर कुछ निशान दिखाई दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के चार निजी सचिवों को हटाया:मुख्य न . . .
2026-07-08 13:42:24
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर ने अर्टिगा कार को कुचला . . .
2026-07-08 13:34:58
डूंगरपुर में रातभर मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नागौर में ग . . .
2026-07-08 13:30:51
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करती युवती के गले से सोने की चेन ल . . .
2026-07-08 13:25:54
जयपुर में SMS अस्पताल के सीनियर प्रोफेसर ने सुसाइड किया . . .
2026-07-08 13:16:33
प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना . . .
2026-07-08 13:13:39