It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करती युवती के गले से सोने की चेन लूट
By Lokjeewan Daily - 08-07-2026

जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करती युवती के गले से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाश ने अचानक युवती के गले पर झपट्‌टा मारा और चेन तोड़कर भाग गया।

चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए थी। अशोक नगर थाना पुलिस सेंट्रल पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार- विद्याधर नगर के गणेश पार्क निवासी 25 साल की नंदिनी अग्रवाल आज सुबह करीब 10:30 बजे अपनी सहेली के साथ सेंट्रल पार्क गई थी।

दोनों वॉक कर रही थी। इस बीच गेट नंबर-1 से करीब 100 मीटर आगे काली टी-शर्ट, काला पायजामा, सिर पर कैप और चेहरे पर रूमाल बांधकर एक युवक आया।

वह युवक को रास्ता देने के लिए जैसे ही साइड हुई, आरोपी ने अचानक उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और तेजी से दूसरी दिशा में भाग गया।

अन्य सम्बंधित खबरे