It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

दिनदहाड़े महिला को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने
By Lokjeewan Daily - 11-07-2026

जयपुर में हिप्नोटाइज कर एक महिला से गहने लूटने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर वह बच्चों को स्कूल लेने घर से निकली थी।

एड्रेस पूछने के बहाने दो बदमाशों ने रास्ते में रोक गहने उतरवा लिए। महेश नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- महेश नगर के अवधपुरी निवासी रिटायर्ड तहसीलदार मेवाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी बहू गायत्री देवी के साथ वारदात हुई है।

दोपहर करीब 1:45 बजे वह बच्चों को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मिले दो युवकों ने एड्रेस पूछने के बहाने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान भगवान की कृपा प्राप्त करने की कहकर हिप्नोटाइज कर लिया।

बदमाशों के कहे अनुसार गायत्री ने हाथ में पहनी सोने की अंगुठी, नाक का सोने का कांटा उतरवा लिया। बिना पीछे देखे 10-15 कदम चलने को कहकर गहने लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए।

कुछ देर बाद गायत्री को अपने साथ लूट की वारदात होने का पता चला। महेश नगर थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंच वारदातस्थल पर लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में कैद हुए दोनों बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे