
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर एवं मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पीयूष त्रिवेदी द्वारा लिखित पुस्तक "एक्यूप्रेशर" का लोकार्पण बुधवार को राजभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में राजस्थान के राज्यपाल महोदय के कर-कमलों द्वारा किया गया। डॉ. त्रिवेदी राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले 30 वर्षों से वे एक्यूप्रेशर सेवा समिति के माध्यम से बिना दवा के एक्यूप्रेशर एवं मर्म चिकित्सा द्वारा हजारों रोगियों का उपचार कर रहे हैं। उनके नाम *"दुनिया का सबसे छोटा एक्यूप्रेशर इंस्ट्रूमेंट" का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल महोदय ने डॉ. त्रिवेदी के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति आमजन के लिए वरदान है। "एक्यूप्रेशर" जैसी पुस्तकें लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी और स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. त्रिवेदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि इस पुस्तक में एक्यूप्रेशर के मूल सिद्धांतों, विभिन्न रोगों में उपयोगी दबाव बिंदुओं और घर पर किए जाने वाले सरल उपचारों का विस्तृत वर्णन किया गया है। उनका उद्देश्य इस पुस्तक के माध्यम से एक्यूप्रेशर को घर-घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के गणमान्य लोग, आयुर्वेद के प्रमुख चिकित्सक डा के पी सिंह,सीनियर डीएस सुशील कुमार माथुर शासन सचिवालय,पुस्तक के प्रकाशक अमित अग्रवाल एवं डॉ. त्रिवेदी के शुभचिंतक मित्र गण उपस्थित रहे।
विशेष अभियान":घर-घर सर्वे, सटीक वृद्धि निगरानी एवं पोषण सेवाओं पर . . .
2026-07-16 13:05:04
जोधपुर ओपन जेल में सजा काट रहे दो कैदियों की शादी को मंजूरी . . .
2026-07-16 13:02:19
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : रातोंरात 18 आईपीएस अफसरों के . . .
2026-07-15 12:16:43
जीवंत हुईं कबीर वाणी; डॉ. चेतना ने रायगढ़ घराने की तकनीकी बारीकिय . . .
2026-07-16 13:11:26
राज्यपाल ने डॉ. पीयूष त्रिवेदी की पुस्तक "एक्यूप्रेशर" का राजभवन . . .
2026-07-16 13:06:26
गुरु पूर्णिमा पर गुरु पं. कुंदनलाल गंगानी जन्मशताब्दी समारोह में . . .
2026-07-15 12:19:41