
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर वेस्ट पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्क और घरों के बाहर खड़ी साइकिलें चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार (25) मूल: निवासी झाड़ामिर्गा, थाना सालगौनी, पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल और हाल निवासी : लालचंदपुरा, थाना करधनी, जयपुर है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 8 साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर प्रकरण में चोरी की गई साइकिल सहित कुल 8 साइकिल बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को दर्ज मामले में परिवादी ने बताया कि उसका चचेरा भाई पीयूष 14 जून को निवारू रोड स्थित तिरुपति विहार की एक शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेने गया था। उसने सुबह करीब 10 बजे अपनी साइकिल अकादमी की पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर साइकिल गायब मिली। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38