It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया
By Lokjeewan Daily - 17-07-2026

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी, प्रीति पामेचा व अनिल सहदेव उपस्थित रहे। नारायण चौधरी ने बताया कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट, उदयपुर एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 23 जुलाई को तीसरे राहवीर सम्मान समारोह एवं हेलमेट डे 2026 का आयोजन गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के नर्मदा ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में मानवता की मिसाल बनने वाले उन गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होने विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल पहुचा कर उनकी जान बचाने में सहयोग किया।

अन्य सम्बंधित खबरे