
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जयपुर पूर्व के बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित NEO Bar Club में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से हुक्का संचालन में उपयोग होने वाला सामान जब्त कर क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर NEO Bar Club पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 5 हुक्के, 5 चिलम, 5 पाइप, एक चिमटा और तीन खुले फ्लेवर पैकेट बरामद कर जब्त किए।
कार्रवाई के दौरान क्लब के मैनेजर अरुण बर्मन (23) निवासी सुशीलपुरा, सोडाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान संशोधन अधिनियम-2019 की धारा 4(क)/21(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ और जांच कर रही है।
इससे पहले जयपुर दक्षिण के अशोक नगर थाना पुलिस ने लायला कैफे पर छापा मारकर कैफे की आड़ में संचालित अवैध हुक्का बार का खुलासा किया था। पुलिस ने वहां से भी हुक्का, फ्लेवर सहित अन्य सामग्री जब्त की थी। यह कार्रवाई डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर की गई थी।
जयपुर पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निवेश अनुकूलता में ‘अग्रणी राज्यों’ में शामिल हुआ राजस्थान . . .
2026-07-19 18:39:01
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : . . .
2026-07-19 18:36:26
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन द्वारा 57वें बैंक राष्ट्रीयक . . .
2026-07-19 18:41:49
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान ल . . .
2026-07-19 18:34:30
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19