It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज:वाटर कैनन चलाई,
By Lokjeewan Daily - 04-08-2026

जयपुर में यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को सोमवार को रैली निकाल रहे श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए वाटर कैनन चलाई।

इस दौरान कुछ लोगों ने वाटर कैनन के बीच में घुसने की कोशिश भी की। कलेक्टर को ज्ञापन देने की जगह प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय कर ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे उन्हें रोक लिया।

इसके बाद प्रदर्शनकारी श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर रास्ता जाम कर बैठ गए। यहां पर मकराना ने निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ दिलाई। शाम साढ़े 5 बजे सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।

अन्य सम्बंधित खबरे