It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में बीजेपी का रज कलश वंदन समारोह
By Lokjeewan Daily - 05-08-2026

प्रदेश भाजपा की ओर से आज जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में पवित्र रज कलश वंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा यहां से 25 रज कलश रथ प्रदेश की 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे।

बता दें कि देशभर में दलित वोट बैंक साधने के लिए बीजेपी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती मना रही है। इसे लेकर पार्टी ने केंद्रीय स्तर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' शुरू किया था।

अभियान की अभियान की शुरुआत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को संत रविदास की जन्मस्थली गोवर्धनपुर (वाराणसी) से हुई। यहां से उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल रज (मिट्टी) कलश राजस्थान लेकर आया।

पार्टी का कहना है कि इसके बाद यह पवित्र रज सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों और मंदिरों तक पहुंचेगे, जहां संत श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर में हो रहे कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे