
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के तहत वातानुकूलित राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए रवाना किया।
इस ट्रेन से जयपुर संभाग के 970 वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थयात्रा पर गए हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों से मुलाकात कर उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आस्था, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के जरिए बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर मिल रहा है।
इस विशेष ट्रेन से जयपुर संभाग के 970 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम और मदुरई की यात्रा करेंगे। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए ट्रेन में 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का दल भी साथ रवाना हुआ है। इस तरह कुल 1000 लोग इस यात्रा का हिस्सा बने हैं। इनमें दौसा के 528, खैरथल-तिजारा के 316 और जयपुर जिले के 126 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु रामेश्वरम में भगवान रामनाथस्वामी मंदिर और मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे। पूरी यात्रा 8 दिन की रहेगी, जिसके बाद ट्रेन जयपुर लौटेगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की सम . . .
2026-08-05 17:34:40
मुख्य सचिव ने आरएसएमएमएल की प्रगति की समीक्षा की, विकास को गति दे . . .
2026-08-04 13:13:23
जयपुर से रामेश्वरम के लिए भारत गौरव ट्रेन रवाना . . .
2026-08-05 17:31:01
जयपुर में बीजेपी का रज कलश वंदन समारोह . . .
2026-08-05 17:27:52
अरावली संरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, हाई पावर कमेटी करेगी जमीन . . .
2026-08-04 13:44:23