
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक ने महिलाओं के कपड़े पहनकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र मुनीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन बच्चों का पिता था। सूचना मिलने पर गलता गेट थाना प्रभारी धर्मसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि युवक द्वारा महिलाओं के कपड़े पहनने के कारण पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि युवक ने महिला के कपड़े क्यों पहने थे, यह जांच का हिस्सा है. पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32