
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की एक युवती सहित 5 बदमाशों को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। ये बदमाश एक बिजनेसमैन को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। उन्होंने मिलने के बहाने बुलाकर बिजनेसमैन का अपहरण (किडनैप) कर लिया और परिजनों से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। सोडाला थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
DCP (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हनीट्रैप गैंग की सदस्य दिनेश बाई उर्फ अनुष्का मीना उर्फ छोटी (28) पत्नी खुशीराज मीना, निवासी मामचारी, करौली, अशोक मीना उर्फ डीलर (23), निवासी मण्डरायल, करौली, रजनेश मीना उर्फ लालू (25) निवासी वजीरपुर, सवाई माधोपुर, हाल निवासी नंदपुरी अंडरपास, मालवीय नगर, राजेन्द्र कुमार मीना उर्फ आशीष मीना (30) निवासी जगतपुरा, रामनगरिया और मोनू मीना (21) निवासी मण्डरायल, करौली शामिल हैं।
हनीट्रैप में फंसाकर किया किडनैप 23 जुलाई को सोडाला निवासी एक युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 22 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसके पिता खाटूश्यामजी दर्शन करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उसके पिता के ही मोबाइल से कुछ अज्ञात लोग कॉल कर धमकी देने लगे।
बदमाशों ने बिजनेसमैन को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और दबिश दी। इसके बाद 24 जुलाई को कोथून-सवाई माधोपुर हाईवे से किडनैप किए गए बिजनेसमैन को सुरक्षित छुड़वा लिया गया।
यूं बिछाया जाल, दबिश देकर पकड़ी गैंग पुलिस जांच में सामने आया कि किडनैपिंग की यह पूरी साजिश हनीट्रैप से जुड़ी थी। गैंग में शामिल युवती ने योजना के तहत बिजनेसमैन की दुकान पर खरीदारी के बहाने बार-बार जाकर नजदीकियां बढ़ाईं। फिर अपनी बातों के जाल में फंसाकर वह बिजनेसमैन को खाटूश्यामजी दर्शन के बहाने अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
पीछे-पीछे गैंग के अन्य बदमाश भी खाटूश्यामजी पहुंच गए। वहां गैंग के एक सदस्य ने युवती को खुद की पत्नी बताया और बिजनेसमैन को रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने बिजनेसमैन को किडनैप कर लिया और उसके परिजनों को कॉल कर 5 लाख रुपए की मांग की।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32