It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्व मंडल : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 अगस्त को
By Lokjeewan Daily - 07-08-2026

जयपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित एवं राजस्व मंडल को आवंटित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 अगस्त को राजस्व मंडल, अजमेर में किया जाएगा।
अतिरिक्त निबंधक (प्रशासन) कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए कुल 82 अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत डाक तथा राजस्व मंडल की वेबसाइट के माध्यम से सूचना उपलब्ध करा दी गई है। जारी सूची के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर राजस्व मंडल, अजमेर में उपस्थित होकर परिशिष्ट ‘अ’ एवं ‘ब’ के अनुसार अपने समस्त मूल दस्तावेज, उनकी प्रतिलिपि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर से जारी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेजों के सफल परीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत ही नियमानुसार नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी मंडल के वेबसाइट लिंक https://landrevenue.rajasthan.gov.in/content/landrevenuenew/en/board-of-revenue-for-raj-dep.html#  पर प्राप्‍त कर सकते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे