
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजधानी जयपुर में लगातार बारिश होने से गर्मी, उसम कम हो गई। शुक्रवार से जयपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जो आज सुबह तक जारी रही। आज ग्रामीण इलाकों में 2 इंच तक बरसात हुई। जबकि शहर में भी जगह-जगह हल्की बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताते हुए यहां यलो अलर्ट जारी किया है।
जयपुर में सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है और आसमान में घने बादल छाए है। सुबह से हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर में सबसे ज्यादा बरसात शाहपुरा में 47MM बारिश दर्ज हुई।
इसके अलावा चौंमू में 41, चांदवास (दिल्ली रोड) पर 37, कालवाड़ में 24, जमवारामगढ़ में 21, बस्सी में 20, कोटखावदा में 20, आमेर में 17, रामपुरा डाबरी में 16, पावटा में 26 और विराट नगर में 22MM पानी बरसा। दिल्ली रोड पर तेज बरसात से यहां शाहपुरा, पावटा, कोटपूतली के आसपास सड़क किनारे हाइवे पर पानी भर गया। शाहपुरा में मौजूद कस्बों में भी कुछ इलाकों में पानी भरने लोगों की आवाजाही प्रभावित रही।
30 जिलों में यलो अलर्ट, 2 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी . . .
2026-08-08 15:18:38
ओबीसी आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट की हरी झंडी . . .
2026-08-08 13:44:31
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 9 अगस्त को निकलेगी राज्यस . . .
2026-08-08 13:42:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22
सहकारिता विभाग की योजनाओं में तेजी लाए प्रभारी अधिकारी-डॉ. समित श . . .
2026-08-08 13:45:58
मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताते . . .
2026-08-08 13:40:19