
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने बनीपार्क स्थित एक होटल पर छापा मारा। जहां पनीर, बाटी के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भिजवाया। जबकि होटल के किचन में रखे एक्सपायरी डेट के कुछ अन्य उत्पादों को मौके पर नष्ट करवाया।
कमिश्नर फूड सेफ्टी डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को होटल लेमन ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने पनीर और बाटी के एक-एक सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भिजवाए।
इस दौरान टीम ने होटल के किचन में रखी एक्सपायरी डेट की ब्रेड के 6 पैकेट, 1-1 किलोग्राम के पीनट बटर के 2 जार और स्वीट कॉर्न के 6 टिन मौके पर ही नष्ट करवाए गए। टीम ने यह भी पाया कि होटल के चाइनीज फूड मेन्यू पर मोनो सोडियम ग्लूटामेट से संबंधित चेतावनी अंकित नहीं थी। टीम को निरीक्षण के दौरान कुछ छोटी-मोटी कमियां दिखीं, जिस पर होटल मैनेजमेंट को अलग से इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01