
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में शनिवार शाम को तीज माता की शाही सवारी निकली। त्रिपोलिया गेट पर जयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ पारंपरिक रूप से माता की आरती की। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
इससे पहले लोककलाकारों ने लोक नृत्य और तलवारबाजी पेश की। शाही सवारी के लाइव टेलीकास्ट के लिए 13 जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
तीज सवारी में करीब 175 लोक कलाकार शामिल हैं। कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी-घूमर, चंग-ढप, मांगणियार गायन, भपंग, रावणहत्था, कठपुतली और बहुरूपिया जैसी लोक विधाओं की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। शौर्य सेवा संगठन की बालिकाओं ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया।
सवारी सिटी पैलेस से त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार से होते हुए तालकटोरा स्थित पौंड्रिक पार्क पहुंचेगी। यहां कला मेले का आयोजन होगा। छोटी चौपड़ पर महाआरती होगी। इस बार सवारी में घोड़ों और ऊंटों की संख्या भी बढ़ाई गई है।छोटी चौपड़ सहित अजमेरी गेट, न्यूगेट, सरावगी मेंशन, मोती डूंगरी, त्रिमूर्ति सर्किल, रामबाग सर्किल, एसएमएस स्टेडियम, महाराजा कॉलेज, बिरला मंदिर, राजस्थान यूनिवर्सिटी, राजस्थान कॉलेज, ओटीएस चौराहा और जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर सवारी का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है।
वीबी-जी राम जी योजना में अगस्त तक 8.59 लाख को रोजगार मिला . . .
2026-08-15 20:31:09
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
जयपुर में शनिवार शाम को तीज माता की शाही सवारी निकली . . .
2026-08-15 20:34:11
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51