It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में निकाली
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को कलेक्ट्रेट में निकाली गई। जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड में से ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20, एसटी के लिए 6 और अनारक्षित ओपन 63 और अनारक्षित महिला के लिए 31 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। कुल 150 वार्ड में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। ऐसे में 50 महिला पार्षद बनेंगी।

जयपुर में लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। ST और SC के वार्ड अलग करने के बाद जनरल में से ओबीसी निकालने की बात को लेकर प्रतिनिधियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद जिला कलेक्टर संदेश नायक और नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने समझाइश कर मामला शांत कराया।

निकाय चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण राजनीतिक दलों के लिए सबसे अहम प्रक्रिया मानी जा रही है। कई संभावित प्रत्याशी पिछले कई महीनों से अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। आज आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद यह तय होगा कि कौन दावेदार अपने वार्ड से चुनाव लड़ सकेगा और किसे दूसरे वार्ड में विकल्प तलाशना पड़ेगा।

खास तौर पर महिला आरक्षण के चलते कई वार्डों में मौजूदा पार्षदों और संभावित दावेदारों के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। वहीं SC, ST और OBC आरक्षण वाले वार्डों में इन वर्गों से आने वाले नए दावेदारों के लिए चुनावी मैदान खुल जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे