
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं। वरिष्ठ शासन उप सचिव रत्नेश कुमार शर्मा द्वारा बुधवार को यह आदेश जारी किया गया. सूची में कई जिलों और इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं, साथ ही आनंद सिंह राजपुरोहित का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 57 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जयपुर कमिश्नरेट के साथ एसओजी, सीआईडी-सीबी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, आरएसी, एसडीआरएफ, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की पोस्टिंग भी शामिल है।
तबादला सूची में कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी पहली बार नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने 10 जुलाई 2026 के आदेश में क्रम संख्या 25 पर श्री आनन्द सिंह राजपुरोहित के किए गए स्थानांतरण/पदस्थापन को भी निरस्त कर दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों म . . .
2026-08-19 13:07:17
इंटरनेशनल बैंकिंग फ्रॉड को लेकर इनकम टैक्स डिपोर्टमेंट की ओर से ज . . .
2026-08-19 13:04:07
भाजपा सरकार निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई- अ . . .
2026-08-17 12:21:41
राजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर . . .
2026-08-19 13:08:49
जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिलन . . .
2026-08-18 16:43:01
हाईकोर्ट से जेडीए में पोस्टेड लॉ डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार आर्य को . . .
2026-08-17 12:17:51