It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बरसात
By Lokjeewan Daily - 20-08-2026

राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बरसात हुई। इस दौरान सड़कों पर पानी बहने लगा। इधर, दिल्ली में खराब मौसम के कारण गुरुवार अलसुबह 2 फ्लाइट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गईं।

प्रदेश में आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश का ये दौर अगले दो दिन भी रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश में बुधवार को तापमान में भी काफी अंतर देखने को मिला। श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, माउंट आबू 23.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इससे जुड़ा सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं। 20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अन्य सम्बंधित खबरे