
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर, । राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज सहित ग्रीन इन्वेस्टमेंट, एक्सपोर्ट प्रमोशन व ट्रेनिंग एण्ड स्किलिंग हेतु व्यापक परिलाभों के माध्यम से उद्योगों को संबल प्रदान किया जाता है। इस हेतु योजना अंतर्गत राज्य स्तर पर 25 करोड़ से आधिक निवेश करने वाले उद्यमों को राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति द्वारा पात्रता अनुसार विभिन्न परिलाभ स्वीकृत किये जाते हैं। उक्त समिति की दिनांक 19.08.2026 को अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 06 से अधिक उद्यमों को एसेट क्रिएशन इन्सेन्टिव, थ्रस्ट बूस्टर/ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, ग्रीन इन्सेन्टिव जैसे विविध परिलाभ स्वीकृत किये गये है, जिनमें 580 करोड़ रूपये वास्तविक निवेश तथा 1699 का रोजगार सृजन हुआ है, जोकि योजना के सफल क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। इससे राज्य में निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा नये उद्यमों को राज्य में निवेश करने के लिए संबल मिलेगा। योजना अंतर्गत पात्र उद्यमों को अनुदान स्वीकृति की सरल व समयबद्ध डिजिटल प्रक्रिया राज्य में औद्योगिक विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है। एसीएस, उद्योग ने बताया कि योजना अंतर्गत जिला स्तर व राज्य स्तर पर नियमित रूप से डीएलएसी/एसएलएससी की बैठकों का आयोजन कर सभी पात्र उद्यमों को त्वरित गति से परिलाभ स्वीकृत करना विभाग का मुख्य लक्ष्य है
ग्रामीण नहीं चाहते उनके बच्चे असंस्कारी बनें, इसलिए सीजेपी कार्यक . . .
2026-08-21 17:09:53
हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, कांग्रेस विध . . .
2026-08-21 17:08:13
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार मे . . .
2026-08-20 16:41:12
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 6 से अधिक उद्योगों को अनुद . . .
2026-08-21 17:12:13
कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपु . . .
2026-08-21 16:57:05
जयपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बरसात . . .
2026-08-20 16:38:35