It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में शराब ठेकेदारों का विरोध प्रदर्शन
By Lokjeewan Daily - 24-08-2026

जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को प्रदेश के शराब ठेकेदार अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। ठेकेदारों की प्रमुख मांग है कि शराब की दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग की अनदेखी की गई तो निकाय चुनावों में इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

राजस्थान की आबकारी नीति और शराब कारोबार से जुड़े मुद्दों को लेकर लिकर कॉन्ट्रैक्टर यूनियन के इस प्रदर्शन में सैकड़ों ठेकेदार शामिल हुए। यूनियन ने सरकार से आबकारी व्यवस्था में बदलाव की मांग की है। साथ ही जीरो बिलिंग और इसके बाद प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद की चेतावनी भी दी है।

अन्य सम्बंधित खबरे