
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर सेंट्रल जेल में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत 4 विचाराधीन बंदियों के पास से मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामले में लालकोठी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि जेल प्रहरी अनिल कुमार ने जेल से मोबाइल मिलने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले में मोबाइल फोन जेल के अंदर पहुंचने और इनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
दरअसल, 22 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 1 बजे के तक तलाशी अभियान चल रहा था, इस दौरान सेंट्रल जेल के वार्ड 7 और वार्ड 4 की बैरक नंबर 1 में बंद विचाराधीन बंदी जुबैर पुत्र फकीर मोहम्मद पठान के पास से मोबाइल बरामद किया है। बंदी के पास गुलाबी रंग का ए-26 मॉडल बरामद किया गया है।
इसके अलावा वार्ड की बैरक नंबर-3 की तलाशी के दौरान नमो नमो उर्फ नईमुद्दीन के कब्जे से सिल्वर रंग का ए-27 मॉडल मोबाइल बरामद किया वहीं योगेंद्र उर्फ योगराज सिंह के पास से गोल्डन रंग का ए-27 मॉडल मोबाइल फोन मिला। इसके अलावा वार्ड नंबर 7 की बैरक नंबर 5 में बंदी विकास भाकल पुत्र रविन्द्र भाकल से सिल्वर रंग का ए-27 मॉडल मोबाइल फोन बरामद किया गया।
मामले में पुलिस ने प्रिजन एक्ट की धारा 42 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौजूदा जाति जनगणना प्रक्रिया में खामियां, केंद्र को इसे तुरंत ठीक . . .
2026-08-25 16:59:28
मुख्यमंत्री ने की हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा : 10 करोड़ से . . .
2026-08-25 16:55:14
यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन में बड़ी उपलब्धि : हाइड्रोलॉजी एव . . .
2026-08-25 16:48:39
विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि . . .
2026-08-25 17:04:15
जयपुर सेंट्रल जेल में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत 4 विचाराधीन . . .
2026-08-25 16:41:22
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंचीं काले हनुमानजी मंदिर . . .
2026-08-25 16:38:41