
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) चुनाव को लेकर नामांकन का कल आखिरी दिन था। जयपुर जिले यहां 19 निकायों के 690 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के आखिरी दिन 3549 उम्मीदवारों ताल ठोकी। इस प्रकार तीन दिन चली नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक कुल 4238 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया- नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को 39 उम्मीदवारों ने (48 नामांकन पत्र), दूसरे दिन 29 अगस्त को 650 ने ( 737 नामांकन पत्र) और आखिरी दिन 31 अगस्त को 3,549 उम्मीदवारों ने (4,099 नामांकन पत्र) नामांकन भरे। इस तरह तीनों दिनों में कुल 4238 उम्मीदवारों ने 4,884 नामांकन पत्र भरे।
नायक ने बताया- राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार इन नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी और उम्मीदवार के पास 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस लेने का समय रहेगा। 3 सितंबर दोपहर 3 बजे बाद फाइनल प्रत्याशियों (चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों) की सूची जारी की जाएगी। 4 सितंबर को इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
जयपुर नगर निगम की 150 वार्डो में चुनाव लड़ने के लिए 1253 उम्मीदवार मैदान में आए है, जिन्होंने कुल 1392 नामांकन पत्र भरे है। आखिरी दिन सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में आए। कल सुबह से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसरों के यहां नामांकन पत्र भरने वालों का जमघट लगा रहा।
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड
29-08-2026
प्रदेश में इस वित्तीय साल में 60 नए CNG पंप लगाए जाएंगे . . .
2026-09-01 18:58:38
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40