It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

371 युवा खिलाड़ी: विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
By Lokjeewan Daily - 06-09-2026

Jaipur : शहर में चल रहे प्रतिष्ठित आईएसएसओ फुटबॉल एवं टेनिस टूर्नामेंट 2026 में युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हो रही प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। आयोजन 8 सितंबर तक चलेगा।
टूर्नामेंट में कुल 371 विद्यार्थी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 50 खिलाड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हैं, जिनमें 44 लड़के और 6 लड़कियां हैं। इसके अलावा 321 खिलाड़ी टेनिस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का आगाज 3 सितंबर को स्कूल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह से हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद खेल मशाल प्रज्ज्वलित की गई। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।

अन्य सम्बंधित खबरे