
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय भवन परिसर में स्थित म्यूजियम, डोम क्षेत्र तथा भवन के विभिन्न भागों में प्रगतिरत जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने इन कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यों में निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा इनकी नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी राजस्थान प्रवीण गुप्ता, संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, राजस्थान उच्च न्यायालय की रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह, रजिस्ट्रार (प्रशासन), सब ऑर्डिनेट सुशील कुमार पाराशर, रजिस्ट्रार (वर्गीकरण-द्वितीय) तोषिता मालानी, कोर्ट मैनेजर प्रशांत भारद्वाज सहित प्रशासनिक एवं न्यायालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
बेनीवाल की RLP और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन . . .
2026-09-07 12:47:02
जोधपुर में चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सख्ती, हाई रिस्क प्रेगनेंसी की . . .
2026-09-06 12:59:58
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26
जयपुर की उपभोक्ता अदालत ने उपभोक्ता के हक में फैसला सुनाया . . .
2026-09-07 12:53:31