It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया
By Lokjeewan Daily - 07-09-2026

जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर पड़ोसी युवक ने नाबालिग को किडनैप किया। सुनसान जगह ले जाकर कार में नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर वारदात में यूज कार भी जब्त कर ली है।

थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 15 साल की लड़की का किडनैप कर दुष्कर्म किया गया है। नाबालिग पीड़िता प्राइवेट स्कूल में 8वीं की स्टूडेंट है। कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी युवक से नाबालिग की बातचीत होती रहती थी।

आरोप है कि 4 सितम्बर की शाम आरोपी पड़ोसी ने मिलने के बहाने धोखे से स्कूल छात्रा को कॉलोनी से बाहर बुलाया। मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर किडनैप कर ले गया। द्रव्यवती नदी के पास सुनसान जगह ले जाकर खड़ी कार में उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देकर घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंची नाबालिग पीड़िता ने डरते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। पड़ोसी युवक की करतूत का पता चलने पर थाने जाकर मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच की। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दबिश देकर शनिवार रात आरोपी पड़ोसी युवक को धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में यूज कार भी जब्त कर ली।

अन्य सम्बंधित खबरे