
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में कल वोटिंग होगी। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से दो पारियों में पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इन 18 निकायों में 565 बूथों पर वोटिंग करवाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया- हमने इन 18 निकायों में मौजूद 565 पोलिंग बूथ में से 152 बूथों को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा है। इन बूथों पर निष्पक्ष चुनाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इन वार्डो में वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी।
इन 18 निकायों में 3.90 लाख वोटर्स
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- जयपुर की 18 नगरीय निकायों में कुल 3 लाख 90,378 वोटर्स हैं। इनमें से 3 लाख 88 हजार 833 वोटर्स कल वोटिंग करेंगे। नगर पालिका चाकसू, मनोहरपुर और नरायणा के तीन वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है, इस कारण इन वार्डों में वोटिंग नहीं होगी।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26