It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर नगर निगम चुनाव की काउंटिंग से पहले भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की तैयारी
By Lokjeewan Daily - 12-09-2026

जयपुर नगर निगम चुनाव की काउंटिंग से पहले भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने सभी पार्षद प्रत्याशियों को शनिवार दोपहर 12 बजे पार्टी शहर कार्यालय बुलाया है। यहां से प्रत्याशियों को एक जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।

पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को 22 सितंबर तक का सामान साथ लाने के लिए कहा गया। प्रत्याशियों को यहां से शिफ्ट करने के लिए शहर पार्टी कार्यालय के बाहर बस पहुंच गई हैं। वहीं प्रत्याशियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

14 सितंबर को मतगणना के बाद 21 सितंबर को महापौर और 22 सितंबर को उप महापौर का चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी नतीजों से पहले ही अपने संभावित विजयी प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

भाजपा की ओर से पार्षद प्रत्याशियों को फोन कर प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी जा रही है। सभी प्रत्याशियों को दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। इसके बाद इन्हें एक स्थान पर ले जाने की तैयारी है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जयपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इसी तरह की रणनीति बनाई जा रही है। उदयपुर सहित कई जिलों में प्रत्याशियों को प्रशिक्षण शिविर के नाम पर एकजुट रखने की तैयारी है।

अन्य सम्बंधित खबरे