
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर से आज शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। ऋषि पंचमी के मौके पर निकलने वाली यह 38वीं शोभायात्रा मोती डूंगरी रोड से शुरू होकर सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां महंत परिवार की ओर से आरती की जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वहीं कुछ जगहों से वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा।
महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में 80 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी। इनमें 20 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां होंगी। पृथ्वी पर नृत्य करते गणेशजी, पिता शिव की पीठ पर खेलते बालरूप, नीले घोड़े पर सवार गणेशजी और शेषनाग पर नृत्य करते बप्पा की झांकियां आकर्षण रहेंगी। रिद्धि-सिद्धि के साथ घूमर नृत्य की झांकी भी होगी। पूरे रास्ते में शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा।
जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित . . .
2026-09-15 11:25:35
राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 7 बजे निकाय प्रमुखों के चुनाव के . . .
2026-09-15 11:23:20
राजीविका के उत्पादों को बेहतर बाजार से जोड़ें, पीएमएवाई-जी के लक् . . .
2026-09-12 13:10:15
मोती डुंगरी गणेश मंदिर से आज शाम निकलेगी शोभायात्रा . . .
2026-09-15 11:27:49
जयपुर नगर निगम चुनाव की काउंटिंग से पहले भाजपा पार्षद प्रत्याशियो . . .
2026-09-12 12:45:54
सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट का किडनैप:मर्सिडीज कार में ले . . .
2026-09-10 17:28:36